#HanumanJayanti | श्री महाकालेश्वर मंदिर, हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया. इस अवसर पर शनिवार तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोल दिए गए. आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज भस्मआरती में बाबा महाकाल को हनुमान जी के स्वरूप में शृंगारित किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया।