वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स के मुद्दे पर लोगों की चिंताओं को कम करने की कोशिश की है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मिडिल क्लास की समस्याओं और सरकार की तरफ से किए जाने वाले प्रयासों को लेकर बात की। उन्होंने इस बार में बताया कि सरकार किस तरह से टैक्स सिस्टम को आसान और निष्पक्ष बनाने की कोशिश कर रही है। उनका यह भी कहना था, ‘मैं और भी करना चाहती हूं, लेकिन हमारी कुछ सीमाएं हैं।’