Mamata Banerjee : राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक, ‘युवा साथी’ योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा होगी। सरकार की ओर से बताया गया है कि यह सहायता लगातार पांच साल तक दी जाएगी। यानी एक युवा को साल भर में 18,000 रुपये और पांच साल में कुल 90,000 रुपये मिलेंगे