तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं ने मस्जिद निर्माण के लिए खुले तौर पर आर्थिक मदद भी दी है। नवद्वार ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष ने इस मस्जिद निर्माण में योगदान दिया है। वहीं, तृणमूल नेता सफीउज्जमान शेख ने मस्जिद के लिए करीब 1 लाख 11 हजार रुपये दान किए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक तृणमूल विधायक इस पहल के समर्थन में सामने आ चुके हैं