(खबरें अब आसान भाषा में)
कारों में AI और डिजिटल फीचर्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसी मौके को भुनाने के लिए स्वदेशी आईटी कंपनी HCLTech ने Volkswagen Group की कंपनी e.solutions के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियां ऐसी नई सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी डेवलप करेंगी, जो कारों को पहले से ज्यादा स्मार्ट, कनेक्टेड और डिजिटल बनाएगी।