Smartphone price hike India: जिन लोगों ने त्योहारी सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने या अपग्रेड करने का मौका गंवा दिया, अब उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी, क्योंकि हैंडसेट ब्रांड्स ने कई लोकप्रिय मॉडलों की कीमतें बढ़ा दी हैं। उद्योग सूत्रों के अनुसार, मौजूदा मॉडलों के स्मार्टफोन की कीमतों में 2000 तक की बढ़ोतरी हुई है।