who is Raja Das: राजा दास अपने पिता के फेरी वाले काम में हाथ बंटाते थे. उनके पिता ने सालों तक फेरीवाले का काम किया और राजा बचपन से ही उनकी मदद करते आ रहे हैं. कॉमर्स ग्रेजुएट राजा को हमेशा से मार्शल आर्ट्स का शौक था और उन्होंने इंडोनेशिया के ट्रेडिशनल फॉर्म पेंसाक सिलाट में हाथ आजमाना शुरू किया. राजा ने खेलो इंडिया बीच गेम्स में डिफेंडिंग चैंपियन और लोकल खिलाड़ी प्रसन्ना बेंद्रे को हराकर दो गोल्ड मेडल जीते.