एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कमी का असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ेगा। डॉलर में कमजोरी और इंटरेस्ट रेट में नरमी से सुरक्षित माने जाने वाले एसेट्स की चमक बढ़ जाती है। गोल्ड को निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। इससे गोल्ड की मांग बढ़ेगी, जिसका असर इसकी कीमतों पर पड़ेगा