चोर अब भी फरार हैं। उन्होंने बैंक के अंदर घुसकर 3,000 से ज्यादा लॉकर तोड़ दिए और सब कुछ लेकर भाग गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान बैंक में चोरी हुई और करीब 95 प्रतिशत लॉकर अज्ञात लोगों ने तोड़ दिए। यह चोरी तब सामने आई, जब सोमवार सुबह फायर अलार्म बजा। इमरजेंसी टीम जब पहुंची, तो उन्हें वॉल्ट तक जाने वाला बड़ा छेद मिला