(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ‘अन्तरराष्ट्रीय शून्य कचरा दिवस’ के सिलसिले में यूएन महासभा में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि टैक्सटाइल उद्योग, फ़ैशन व कपड़ों की अनियंत्रित खपत का पर्यावरण पर गम्भीर असर हो रहा है, जिसे रोकने के लिए तुरन्त क़दम उठाए जाने की ज़रूरत है.