किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए सरकार की तरफ से पीएम किसान समेत कई स्कीम चलाई जा रही है। केंद्र सरकार ने 16 दिसंबर को 1,000 करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम लॉन्च की जिसका मकसद इलेक्ट्रॉनिक वेयरहाउस रसीदों का लाभ उठाकर किसानों को फसल कटाई के बाद कर्ज उपलब्धता की सुविधा सुनिश्चित कराना है