भारत में अब फरवरी 2026 से नई जीडीपी सीरीज और सीपीआई सीरीज होगी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में सचिव सौरभ गर्ग ने बताया, ‘हम अब जीडीपी और सीपीआई सीरीज में बदलाव पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने 29 नवंबर को अशोका यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर इकोनॉमिक डेटा एंड एनालिसिस में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। इससे पहले मनीकंट्रोल ने खबर दी थी कि सरकार वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही में नए जीडीपी अनुमानों को पेश करने पर काम कर रही है