(खबरें अब आसान भाषा में)
प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए एक क़ानूनी रूप से बाध्यकारी वैश्विक समझौते पर सहमति बनाने का अन्तरराष्ट्रीय प्रयास, मतभेदों के बीच बिना नतीजे के ही समाप्त हो गया है. जिनीवा में सम्पन्न हुई बातचीत में, संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने तय किया है कि इस पर भविष्य में फिर चर्चा शुरू की जाएगी.