(खबरें अब आसान भाषा में)
प्लास्टिक प्रदूषण की चुनौती से निपटने पर लक्षित समझौते पर सहमति बनाने के लिए दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में सोमवार को बातचीत शुरू हुई है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण केन्द्र (UNEP) के नेतृत्व में हो रही इस वार्ता के ज़रिये एक क़ानूनी रूप से बाध्यकारी दस्तावेज़ पर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है.