भारत की राजधानी नई दिल्ली में, 24 और 25 फ़रवरी को महिला शान्तिरक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें ‘वैश्विक दक्षिण’ क्षेत्र के देशों के 35 शान्तिरक्षा योगदानकर्ता देशों की महिला शान्तिरक्षकों ने शिरकत की. संयुक्त राष्ट्र की प्रथम महिला पुलिस सलाहकार, भारत की डॉक्टर किरण बेदी ने भी इस सम्मेलन में शिरकत की. सम्मेलन के दौरान, शान्तिरक्षा में महिलाओं की अहमियत व डॉक्टर किरण बेदी के अपने अभूतपूर्व शान्तिरक्षा से जुड़े सफ़र पर आधारित एक वीडियो फ़ीचर…