भारत के राजस्थान राज्य के स्कूलों में ऐसे पोषण उद्यान (nutrition garden) लगाए गए हैं, जिन्हें विशेष रूप से छात्रों के पोषण व शिक्षा में सुधार लाने के लिए तैयार किया गया है. इन बग़ीचों के ज़रिए कुपोषण से निपटने में मदद मिल रही है और सन्तुलित आहार के लिए आवश्यक ताज़ी सब्ज़ियाँ उपलब्ध हो रही हैं. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और राजस्थान सरकार की एक साझा पहल से छात्र स्वयं बागवानी करते हुए, पौधों की देखरेख और स्वस्थ खाने का महत्व सीखते हैं. (वीडियो)