India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर कैथोलिक चर्च के नव-निर्वाचित पोप लियो XIV (Pope Leo XIV) ने खुशी जताई और आशा व्यक्त की कि ये कदम दोनों परमाणु संपन पन्न पड़ोसी देशों के बीच स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा. पोप लियो ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में अपने पहले सार्वजनिक संदेश में कहा कि आज की दुनिया टुकड़ों में बंटे थर्ड वर्ल्ड वॉर की स्थिति में जी रही है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के संदर्भ में अब और युद्ध नहीं की वैश्विक अपील की.