अमेरिका में स्पेस इंटेल प्रोवाइडर वैंटोर से मिली सैटेलाइट तस्वीरों से पैंगोंग झील के पूर्वी किनारे पर कमांड एंड कंट्रोल बिल्डिंग, बैरक, गाड़ियों के लिए शेड, गोला-बारूद स्टोरेज और रडार पॉजिशिन बनने का पता चला है। यह इलाका उस जगह से लगभग 110 किलोमीटर दूर है, जहां 2020 में गलवान घाटी में हुए गतिरोध के दौरान भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी