संयुक्त राष्ट्र के मौसम विज्ञान संगठन ने (WMO) ने हाल ही में बताया है कि वर्ष 2024 एक नए रिकॉर्ड के साथ अब तक का सबसे गर्म साल साबित हुआ है. कीर्तिमान ध्वस्त कर देने वाले गर्म वर्षों की कड़ी में एक दशक पूरा होने के साथ ही, जलवायु संकट से निपटने की तात्कालिकता और अधिक स्पष्ट होती जा रही है. भारत में मौसम विभाग (IMD) की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समारोह में भाग लेने आईं, विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की प्रमुख सेलेस्त साउलो ने, यूएन न्यूज़ के साथ ख़ास बातचीत में कहा कि पृथ्वी हमें कुछ सन्देश दे रही है. हमें इस पैग़ाम को समझकर, उचित कार्रवाई करने की ज़रूरत है, हमें व्यक्तिगत हितों से आगे बढ़कर सामूहिक हितों के बारे में सोचना होगा.