ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने कुशल नेतृत्व और निर्णायक फैसलों से देश को तीव्र विकास के मार्ग पर ले गए।
अटल जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले सुशासन दिवस के अवसर पर माझी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश और ओडिशा में विकास का एक नया अध्याय जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
माझी ने कहा कि वाजपेयी ने भुवनेश्वर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी, पारादीप में एक तेल शोधक कारखाने की स्थापना की और ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) डिवीजन का निर्माण किया, जिसका मुख्यालय भुवनेश्वर में है।
उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने ओडिशा की जनजातीय भाषा संथाली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करके आधिकारिक मान्यता भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री 1999 में उस समय भी ओडिशा के लोगों के साथ खड़े थे, जब राज्य में एक भीषण चक्रवाती तूफान की वजह से भारी तबाही मची थी।
इसे भी पढ़ें: Sambhal Bawadi: पृथ्वीराज चौहान की बावड़ी है पूरी रहस्यमयी दुनिया