यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNFPA) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी योरोप और मध्य एशिया में कराए गए एक सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाली लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं ने, प्रसव के दौरान किसी न किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अनुचित व्यवहार का सामना करने की बात कही है. इनमें बिना सहमति के चिकित्सा प्रक्रिया से गुज़रने, शाब्दिक व शारीरिक दुर्व्यवहार और निजता उल्लंघन समेत अन्य मामले हैं.