इसराइल ने अपने क़ब्ज़े वाले पूर्वी येरूशेलम में, UNRWA द्वारा संचालित छह स्कूलों को अगले सप्ताह बन्द करने की योजना बनाई है, जिससे 800 छात्रों की शिक्षा ख़तरे में पड़ गई है. फ़लस्तीनी क्षेत्र पश्चिमी तट के लिए UNRWA के निदेशक रोलांड फ़्रेडरिक ने, इसराइल के इस क़दम को, बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिए गम्भीर ख़तरा बताया है.