(खबरें अब आसान भाषा में)
फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता एजेंसी (UNRWA) के प्रमुख फ़िलिपे लज़ारिनी ने कहा है कि पूर्वी येरूशलम में यूएन द्वारा संचालित एक स्वास्थ्य केन्द्र का अस्थाई रूप से बन्द होना, “अन्तरराष्ट्रीय क़ानून की जानबूझकर अनदेखी करने की प्रवृत्ति” का नवीनतम उदाहरण है.