संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ने क़ाबिज़ पूर्वी येरूशलम में इसराइली बलों द्वारा फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNRWA) के मुख्यालय को ध्वस्त किए जाने की निन्दा की है. अभी तक मिली रिपोर्टों के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि मंगलवार सुबह की गई इस कार्रवाई को इसराइली सांसदों व सरकार के एक सदस्य की देखरेख में अंजाम दिया गया.