US Election Results 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दूसरे कार्यकाल के लिए व्हाइट हाउस में वापसी पर फोन कर बधाई दी। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा वे उनके सच्चे दोस्त हैं और भारत अमेरिका का सच्चा दोस्त है। हमें मिल कर विश्व शांति के लिए काम करना होगा