(खबरें अब आसान भाषा में)
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। गाजीपुर में पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में एक बिजली कर्मचारी का चालान काट दिया। इसके बाद कर्मचारी ने थाने की बिजली सप्लाई बंद करा दी। जिससे पूरे थाने में करीब 2 घंटे तक अंधेरा छाया रहा। बाद में अधिकारियों ने बिजली सप्लाई शुरू कराई