पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। माना जा रहा है कि कभी भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।आपको बता दें कि कोर्ट ने ऑर्डर में कहा कि दिलीप खेडकर ट्रक के हेल्पर को जबरदस्ती घर पर ले गए। हेल्पर को खाना नहीं दिया।