Mumbai News: जोड़ों के दर्द को ठीक करने वाले एक व्यक्ति को अपने क्लिनिक में एक विवाहित महिला योग प्रशिक्षक के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान रईस रमजान अहमद के रूप में हुई है, जिसने दहिसर क्षेत्र में अपने क्लिनिक में शिकायतकर्ता की पीठ दर्द की जांच करते समय उसे कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कुछ टिप्पणियां भी कीं, जिसके बाद महिला क्लिनिक से चली गई। उन्होंने बताया कि महिला ने बाद में पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया और अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: आपको वोट दिया, अब शादी करवा दो…पेट्रोल पंप पर MLA से गुहार लगाने लगा युवक;VIDEO देखिए फिर क्या हुआ