प्रधानमंत्री ने यह बात पश्चिम बंगाल के लोगों से सीधे अपील करते हुए कही। गौरतलब है कि फरवरी 2024 में पश्चिम बंगाल के संदेशखली से संगठित यौन शोषण और जमीन हड़पने के गंभीर आरोप सामने आए थे। स्थानीय महिलाओं ने टीएमसी के कुछ नेताओं पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। इस मामले में स्थानीय जिला परिषद के सदस्य शेख शाहजहां को मुख्य आरोपी बताया गया था