#PMModiUttarakhandvisit: प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार (6 मार्च) को उत्तरकाशी जिले में स्थित देवी गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पूजा अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मां गंगा का मायका माने जाने वाले मुखबा में मां गंगा की शीतकालीन पूजा की जाती है। गर्मियों में मां गंगा की पूजा गंगोत्री मंदिर में की जाती है। जबकि सर्दियों के दौरान कपाट बंद होने के बाद उनकी मूर्ति को मुखबा लाया जाता है…