अफ़ग़ानिस्तान के कई बड़े शहरों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा की गई बमबारी और दोनों पक्षों में सीमावर्ती इलाक़ों में हुई झड़पों के बाद तनाव चरम पर पहुँच गया है. साथ ही, उन आम अफ़ग़ान नागरिकों की स्थिति पर भी चिन्ता उपजी है, जो सत्तारूढ़ तालेबान के कठोर शासन में अपने दैनिक जीवन में पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं.