दिल्ली पुलिस ने जासूसी गतिविधियों के लिए भारतीय मोबाइल सिम कार्ड की आपूर्ति करके पाकिस्तानी खुफिया संचालकों की मदद करने के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की पहचान कासिम (34) के रूप में हुई है, जो दो बार पाकिस्तान गया था। पहली बार अगस्त 2024 में और फिर मार्च 2025 में ये पाकिस्तान गया था