Pakistan Army Helicopter crash: रिपोर्ट्स के अनुसार, यह Mi-17 हेलीकॉप्टर पाकिस्तान सेना के जवानों को लेकर नीलम वैली सेक्टर की ओर जा रहा था। मुजफ्फराबाद के पास जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, पायलट को इसमें तकनीकी खराबी का अहसास हुआ। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराने की कोशिश की, लेकिन हेलीकॉप्टर पर नियंत्रण पूरी तरह खो गया और वह क्रैश होकर जमीन पर गिर गया