पाकिस्तान में, सितम्बर 2025 की विनाशकारी बाढ़ ने, पंजाब प्रान्त में अनेक परिवारों के घर व आजीविकाएँ छीन लीं. ये परिवार, कड़ाके की सर्दी और अनिश्चित भविष्य के बीच, अब फिर से जीवन शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं. अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IMO), संयुक्त राष्ट्र केन्द्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष के सहयोग से, पाँच ज़िलों में विस्थापित परिवारों तक आपात राहत पहुँचा रहा है.