संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का एक आकलन दर्शाता है कि पाकिस्तान के स्वात ज़िले में हाल ही में आई बाढ़ के कारण, लड़कियों के 120 स्कूलों में छतों, दीवारों और बुनियादी पानी व स्वच्छता सुविधाओं को भारी नुक़सान पहुँचा है. इस आकलन में, 12 हज़ार से अधिक लड़कियों की निरन्तर पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए जलवायु-अनुकूल पुनर्निर्माण पर ज़ोर दिया गया है.