भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के बीच आई रिपोर्ट के अनुसार सरगोधाएयरबेस के पास सतह से हवा में मार करने वाली भारतीय मिसाइल प्रणाली ने पाकिस्तानी वायु सेना के एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। जेट ने भारी सुरक्षा वाले सरगोधा बेस से उड़ान भरी थी, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 270 किलोमीटर दूर स्थित एक प्रमुख पाकिस्तानी वायु सेना बेस है। जम्मू को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की पाकिस्तान की नाकाम कोशिश के बीच यह मार गिराया गया