विदेश मंत्रालय ने कहा कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और घातक आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत पर शोक जताया। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत की कार्रवाई में पूरा समर्थन जताया