पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को तुर्कमेनिस्तान में हुई बैठक के दौरान एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। अपने विदेश मंत्री इशाक डार के साथ करीब 40 मिनट इंतज़ार करने के बाद उन्होंने उस कमरे में जाने का फैसला किया, जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे