दुबई में होने वाले क्रिकेट की महाभारत में विराट कोहली अर्जुन का रोल फिर निभा सकते है. 2012 में विराट मीरपुर के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की बड़ी पारी खेल चुके है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए पांच बड़ी पारी खेलने वालों में रोहित शर्मा भी है जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में मैनचेस्टर में शतकीय पारी खेली थी .