Who is Ubaidullah Rajput: पाकिस्तान के स्टार कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत को एक प्राइवेट लीग में खेलना भारी पड़ गया. बहरीन के एक लीग में उबैदुल्लाह राजपूत भारत की जर्सी पहने हुए दिखे और मैच के बाद उन्होंने तिरंगे को ओढ़ा था. इस घटना के सामने आते ही पाकिस्तान कबड्डी फेडरेशन ने उन्हें बैन कर दिया.