दिल्ली की भागदौड़ और प्रदूषण भरी जिंदगी से दूर पहाड़ों में बसने का सपना देखने वाले कंटेंट क्रिएटर अजय शर्मा ने इस सपने को हकीकत में आजमाने का फैसला किया। वह 23 मई को मनाली के पास सियाल गांव पहुंचे और करीब 71 दिन तक टूरिस्ट नहीं, बल्कि एक स्थानीय व्यक्ति की तरह रहने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के करीब 55 वीडियो बनाए और लोगों को पहाड़ों की असली जिंदगी दिखाई।