India vs South Africa 2nd ODI: टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में दमदार जीत से शुरुआत की. विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी से टीम मजबूत हुई है और इसका असर भी दिखा. विराट ने रांची वनडे में शतक जमाया जबकि रोहित ने छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. अगला वनडे रायपुर में 3 दिसंबर को होगा.