Kolkata Triple Murder Case: 19 फरवरी को कोलकाता के ईएम बाईपास पर एक घातक कार दुर्घटना में जीवित बचे 14 वर्षीय प्रतीप डे ने आरोप लगाया है कि उनकी मां सुदेशना और चाची रोमी की इसीलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि वे एक साथ आत्महत्या करने के प्लान से पीछे हट गए थे। प्रतीप ने पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग (WBCPCR) की सलाहकार अनन्या चक्रवर्ती के साथ अपनी भयावह कहानी शेयर की है