BitCoin Price: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन ने कुछ महीने पहले की भारी गिरावट से रिकवरी करते हुए आखिरकार नई ऊंचाई फतह कर ली। बिटकॉइन ने पहली बार 1.11 लाख डॉलर का लेवल पार किया है। जानिए कि आखिर बिटकॉइन में इस तेजी की वजह क्या है और कुछ समय पहले इसमें बिकवाली का दबाव क्यों था?