Blue Origin Rocket I पहली बार 6 महिलाओं ने सोमवार को एक साथ स्पेस की सैर की। इनमें मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, अमेरिकी बिलेनियर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज शामिल हैं। अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उन्होंने यह यात्रा की। रॉकेट ने शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा।