हाल ही में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा-2’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जल्द ही सिनेमाघरों में फिल्म भी रिलीज की जाएगी। कुछ दिन पहले चेन्नई में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया, जिसमें अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बताया। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने कहा कि पहली हिट फिल्म के बावजूद भी एक साल तक भटकना पड़ा था। तब डूबते करियर को सुकुमार ने संभाला था