पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े टीआरएफ ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी शुरू में ली थी। हालांकि भारतीय अधिकारियों का कहना है कि TRF ने बाद में यह दावा अपने सीमा पार स्थित आकाओं के निर्देश पर वापस ले लिया। इसे लेकर भारतीय अधिकारियों ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 प्रतिबंध समिति (1267 सैंक्शंस कमेटी) को “द रेसिस्टेंस फ्रंट” (TRF) की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी