तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कार का पीछा कर खतरा सिनेमा रोड पर उसे रोक लिया और गाड़ी को खतरा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य की खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योत्सना मंडी और तृणमूल के जिला नेता भी खतरा पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच शुरू कर दी गई है