(खबरें अब आसान भाषा में)
पिछले कई हफ़्तों से इसराइली सैन्य बलों द्वारा क़ाबिज़ पश्चिमी तट में जारी घातक कार्रवाई ने फ़लस्तीनी समुदायों को रणभूमि में तब्दील कर दिया है, और 40 हज़ार लोग बेघर हो गए हैं. संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायताकर्मियों ने बुधवार को प्रभावित इलाक़ों में बदतरीन हालात पर यह चेतावनी जारी की है.