संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय – OHCHR ने पश्चिमी तट के उत्तरी हिस्से में, इसराइल के सैन्य हमलों की निन्दा की है और चेतावनी दी कि हिंसा और विनाश की “ख़तरनाक लहर” के बीच लगभग 40 हज़ार फ़लस्तीनी पहले ही विस्थापित हो चुके हैं. उधर यूएन सहायता कर्मी, ग़ाज़ा पट्टी में 15 महीने तक जारी रही इसराइली बमबारी से उत्पन्न, विशाल स्तर की आवश्यकताओं के बीच, सहायता पहुँचाना जारी रखे हुए हैं.